Click Here
Click Here
Click Here

गुमला सदर अस्पताल परिसर में खड़ी एंबुलेंस में लगी भीषण आग

गुमला: सदर अस्पताल गुमला कैंपस में सिविल सर्जन कार्यालय के समीप खड़ी एक एंबुलेंस में अचानक भीषण आग लग गई. घटना के...

गुमला: सदर अस्पताल गुमला कैंपस में सिविल सर्जन कार्यालय के समीप खड़ी एक एंबुलेंस में अचानक भीषण आग लग गई. घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को कॉल किया गया.

Also Read: EXCLUSIVE: बिना टेंडर के ही होता है सरकारी काम, भवन विभाग के सचिव को शिकायत, पूछने पर ठेकेदार ने कहा कल करवा लेंगे एग्रीमेंट का दिक्कत है

कचरे में लगी आग से फैली लपटें

बताया जा रहा है कि गर्मी और पतझड़ के कारण जमा हुए कचरे में किसी ने आग लगा दी थी. इसी दौरान आग तेजी से फैलते हुए पास में खड़ी एंबुलेंस को अपनी चपेट में ले लिया.

मिक्सर मशीन के टायरों तक पहुंची आग

आग की लपटें पास में खड़ी मिक्सर मशीन के टायरों तक भी पहुंच गईं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई. दमकल कर्मियों के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *