हत्या या हादसा! शहर के बीचोंबीच संदिग्ध अवस्था में मिला रोजगार सेवक का शव

Chatra: शहर में बीती रात एक सनसनीखेज घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया. शादी समारोह में शामिल होने निकले रोजगार...

Chatra: शहर में बीती रात एक सनसनीखेज घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया. शादी समारोह में शामिल होने निकले रोजगार सेवक राजेश कुमार शर्मा उर्फ बउला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है. घटना शहर के पुराना पेट्रोल पंप के समीप फेमस मेडिकल इलाके की बताई जा रही है, जहां देर रात उनका शव बरामद हुआ.

मृतक की पहचान

मृतक राजेश कुमार शर्मा हंटरगंज प्रखंड के डाहा पंचायत में रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत थे और बिंड मोहल्ला निवासी स्वर्गीय मनोहर ठाकुर के बड़े पुत्र थे. परिजनों के अनुसार, राजेश शाम को एक शादी समारोह में शामिल होने घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे. काफी खोजबीन के बाद उनका शव सड़क किनारे पड़ा मिला.

अस्पताल में मृत घोषित

आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Also Read: वेतन घोटाले की सर्जरी शुरू: रडार पर कई जिले, AG की एंट्री

संदिग्ध हालात में मिला शव 

घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे परिजन इसे साधारण हादसा मानने को तैयार नहीं हैं. उनका साफ कहना है कि यह हत्या का मामला हो सकता है.

मोबाइल गायब

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मृतक का मोबाइल फोन मौके से गायब है और स्विच ऑफ बता रहा है, जो इस घटना को और अधिक संदिग्ध बना रहा है.

परिजनों की मांग

मृतक के चाचा और राजद के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर ठाकुर ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए इसे हत्या करार दिया है. उन्होंने प्रशासन से एक करोड़ रुपये मुआवजा और एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग भी की है. वहीं स्थानीय विधायक जनार्दन पासवान ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन से जल्द सच्चाई सामने लाने की अपील की है.

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के हर पहलू से जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके.

हादसा या साजिश?

हालांकि पूरे घटनाक्रम ने कई बड़े सवालों को जन्म दे दिया है. सवाल यह है कि क्या यह महज एक दुर्घटना है या इसके पीछे कोई सुनियोजित साजिश छिपी है ? इलाके में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग जल्द से जल्द सच सामने आने की उम्मीद कर रहे हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *