Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: चतरा रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का डंडा, अवैध वसूली पर सख्ती

Hazaribagh: चौपारण-चतरा रोड क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान चलाया. अभियान के दौरान यह बात...

Hazaribagh: चौपारण-चतरा रोड क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान चलाया. अभियान के दौरान यह बात सामने आई कि कुछ लोग सड़क किनारे अतिक्रमण कर अवैध रूप से भाड़ा वसूल रहे हैं. प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है.

यह भी पढ़ें : धुरंधर 2 ने बाहुबली 2 को पछाड़ा: बनी दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

सीओ ने चेताया- दर्ज होगी प्राथमिकी

अंचलाधिकारी (सीओ) संजय यादव ने बताया कि ऐसे लोगों के खिलाफ नियमसंगत कार्रवाई की जाएगी. इस मामले में सुंदर यादव और गिरधारी यादव समेत कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं. सीओ ने कहा कि सभी संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाएगा. यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. प्रशासन ने सभी अतिक्रमणकारियों को दो दिनों के भीतर अतिक्रमण हटाने का सख्त निर्देश दिया है.

यह भी पढ़ें : रांची : तेज रफ्तार ने छीनी जान, ड्यूटी पर तैनात हवलदार को मारुति वैन ने कुचला, मौत

प्रशासन की अपील

सीओ ने आमलोगों से अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग करें, ताकि सड़क को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया जा सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *