जमशेदपुर : मानगो-पुरुलिया मुख्य सड़क पर 10 मिनट की बारिश में भर जाता है पानी 

Jamshedpur : पानी रे पानी, की कहावत दर्शाते है. मानगो-पुरुलिया मुख्य सड़क की हालत मानसून में बेहद खराब हो गई है. सिर्फ...

Jamshedpur : पानी रे पानी, की कहावत दर्शाते है. मानगो-पुरुलिया मुख्य सड़क की हालत मानसून में बेहद खराब हो गई है. सिर्फ 10 मिनट की बारिश होते ही पूरी सड़क पर लबालब पानी भर जाता है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है. सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है. घुटने भर पानी में से होकर गुजरने को मजबूर बच्चे गिरते-पड़ते स्कूल पहुंच रहे हैं. जलजमाव के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन भी बार-बार बंद हो जा रहे हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

बार-बार शिकायत, नहीं हुआ समाधान

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला. नालियों की सफाई न होने और सड़क की खराब ड्रेनेज व्यवस्था के कारण थोड़ी सी बारिश में ही सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है. आम लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मानसून से पहले सड़क की मरम्मत और जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि स्कूली बच्चों और राहगीरों को राहत मिल सके. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

Also Read : गिरिडीह: अहिल्यापुर-बरकार के बीच दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से 61 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, एक गंभीर, चालक फरार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *