Bokaro: वरिष्ठ पत्रकार अरविंद शर्मा के निधन पर झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट, बोकारो जिला इकाई की ओर से सोमवार को सर्किट हाउस में शोकसभा आयोजित की गई. इस दौरान उपस्थित पत्रकारों ने दिवंगत पत्रकार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा.
निष्पक्ष और जनसरोकार की पत्रकारिता को दी प्राथमिकता
शोकसभा में जिला अध्यक्ष कृष्णा चौधरी ने कहा कि अरविंद शर्मा पत्रकारिता जगत के सम्मानित और सरल स्वभाव के व्यक्तित्व थे. उन्होंने अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में निष्पक्षता और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को हमेशा प्राथमिकता दी.उन्होंने कहा कि अरविंद शर्मा का निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. उनके कार्य, विचार और पत्रकारिता के प्रति समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा.
पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
शोकसभा में मौजूद पत्रकारों ने दिवंगत अरविंद शर्मा को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया. सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.
कई पत्रकार रहे मौजूद
इस अवसर पर राममूर्ति प्रसाद, मानिक सिंह, धर्मनाथ कुमार, विश्वजीत झा, राजेश कुमार, सुरेंद्र सावंत, कौस्तुब मलयज, चुमन कुमार, अमर पोद्दार, योगो पूर्ति, सुजीत कुमार, सत्यपॉल, मृत्युंजय मिश्रा, मनोज शर्मा, अजीत कुमार, नरेश कुमार, संजय कुमार सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे.
ALSO READ: गिरिडीह: फास्ट फूड दुकान पर ₹10 हजार जुर्माना, कारोबार तत्काल बंद करने का निर्देश
