पलामू: फाइलों को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखने का निर्देश-DC

Palamu: DC दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई....

पलामू
समन्वय समिति की बैठक

Palamu: DC दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में सरकारी परियोजनाओं और जनहित से जुड़े कार्यों के लिए आवश्यक भूमि उपलब्धता सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मामलों की विभागवार समीक्षा की गई.

लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

बैठक के दौरान DC ने संबंधित पदाधिकारियों से प्रत्येक प्रस्ताव की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर फाइलों को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाए. DC ने कहा कि यदि किसी मामले में मुख्यालय स्तर पर समन्वय या हस्तक्षेप की आवश्यकता होगी तो जिला प्रशासन की ओर से पहल की जाएगी. उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करना सुनिश्चित किया जाए.

विभागीय समन्वय से लंबित मामलों का समाधान

बैठक में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय के अभाव में लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई. DC ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि किसी योजना या परियोजना का कार्य किसी अन्य विभाग के स्तर पर लंबित है तो संबंधित अधिकारी आपसी संवाद के माध्यम से उसका तत्काल समाधान निकालें. उन्होंने कई मामलों में बैठक के दौरान ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा.
ALSO READ: EXCLUSIVE: IPS सुमन गुप्ता की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति NOC मामला: पुलिस मुख्यालय ने पकड़ी खामियां, गृह विभाग ने एनओसी किया रद्द, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने पर जोर

DC शेखावत ने सभी विभागों को विकास योजनाओं, आधारभूत संरचना परियोजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि बेहतर समन्वय और समयबद्ध कार्य संस्कृति के माध्यम से ही आम नागरिकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सकता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *