श्रावणी मेला व अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की सौगात, देवघर, कानपुर और आगरा के लिए विशेष ट्रेनें चलेंगी

Jamtara: श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा तथा विभिन्न मार्गों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने...

Shravani Mela
श्रावणी मेला व अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की सौगात, देवघर, कानपुर और आगरा के लिए विशेष ट्रेनें चलेंगी

Jamtara: श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा तथा विभिन्न मार्गों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है. पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार देवघर, कानपुर सेंट्रल और आगरा कैंट के लिए विशेष ट्रेनें निर्धारित तिथियों में चलाई जाएंगी. इन ट्रेनों के संचालन से श्रावणी मेला में बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी.

श्रावणी मेला के लिए बरहनी–देवघर विशेष ट्रेन

रेलवे द्वारा 05028 बरहनी–देवघर श्रावणी मेला अनारक्षित विशेष ट्रेन का परिचालन 28 जुलाई से 29 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन (कुल 33 फेरे) किया जाएगा. यह ट्रेन बरहनी से दोपहर 3:20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 1:00 बजे देवघर पहुंचेगी.

पूर्व रेलवे क्षेत्र में यह ट्रेन मुंगेर, सुल्तानगंज, भागलपुर, बाराहाट और बांका स्टेशनों पर निर्धारित समयानुसार ठहरेगी, जिससे बिहार और झारखंड के श्रद्धालुओं को सीधे बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचने की सुविधा मिलेगी. वापसी में 05027 देवघर–बरहनी श्रावणी मेला विशेष ट्रेन 29 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन (कुल 33 फेरे) संचालित होगी. यह ट्रेन देवघर से शाम 6:45 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 3:15 बजे बरहनी पहुंचेगी. मार्ग में बांका, बाराहाट, भागलपुर, सुल्तानगंज और मुंगेर स्टेशनों पर इसका ठहराव रहेगा.

कोलकाता–कानपुर विशेष ट्रेन

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कानपुर सेंट्रल–कोलकाता विशेष ट्रेन (04157/04158) चलाने का भी निर्णय लिया है. 04157 कानपुर सेंट्रल–कोलकाता विशेष ट्रेन प्रत्येक मंगलवार 21 जुलाई से 29 सितंबर 2026 तक (कुल 13 फेरे) संचालित होगी. यह कानपुर से सुबह 8:00 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:05 बजे कोलकाता पहुंचेगी.

वहीं 04158 कोलकाता–कानपुर सेंट्रल विशेष ट्रेन प्रत्येक बुधवार 22 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक चलेगी. यह कोलकाता से सुबह 7:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 1:25 बजे कानपुर पहुंचेगी. दोनों दिशाओं में ट्रेन का ठहराव नैहाटी, बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशनों पर रहेगा। ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर तथा वातानुकूलित (एसी) कोच उपलब्ध होंगे.

कोलकाता–आगरा कैंट विशेष ट्रेन

रेलवे ने आगरा कैंट–कोलकाता विशेष ट्रेन (01911/01912) के संचालन की भी घोषणा की है. 01911 आगरा कैंट–कोलकाता विशेष ट्रेन प्रत्येक गुरुवार 23 जुलाई से 24 सितंबर 2026 तक (कुल 10 फेरे) चलेगी. यह आगरा कैंट से सुबह 3:40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 4:05 बजे कोलकाता पहुंचेगी.

वापसी में 01912 कोलकाता–आगरा कैंट विशेष ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार 24 जुलाई से 25 सितंबर 2026 तक (कुल 10 फेरे) संचालित होगी. यह कोलकाता से सुबह 7:25 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:00 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी. इस ट्रेन का भी दोनों दिशाओं में नैहाटी, बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशनों पर ठहराव रहेगा. यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर और वातानुकूलित श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे.

ALSO READ: फुटबॉल जगत का नया बादशाह बना स्पेन, अर्जेंटीना को हराकर जीता FIFA वर्ल्ड कप 2026, मेसी का सपना टूटा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *