कोडरमा : ट्रैक्टर की चपेट में आने से राजमिस्त्री की हुई मौत

Koderma : जयनगर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर-चेहाल मार्ग पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल एक राजमिस्त्री की...

जयनगर थाना

Koderma : जयनगर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर-चेहाल मार्ग पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल एक राजमिस्त्री की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक की पहचान चेहाल निवासी 50 वर्षीय सरयु पासवान के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरयु पासवान हीरोडीह से राजमिस्त्री का कार्य कर अपने घर चेहाल लौट रहे थे. इसी दौरान पहाड़पुर – चेहाल मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया.

हालत गंभीर होने पर रिम्स रेफर किया गया

परिजनों ने गंभीर रूप से घायल सरयु पासवान को पहले स्थानीय स्तर पर उपचार के लिए ले गये. लेकिन हालत चिंताजनक होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया. रांची में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मृतक के पुत्र संतोष पासवान ने बताया कि उनके पिता ही परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे. वे वर्षों से राजमिस्त्री का कार्य कर पूरे परिवार का भरण-पोषण करते थे. उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. परिजनों ने फरार ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की है.

 

ALSO READ : झारखंड हाईकोर्ट परिसर में फुटबॉल ग्राउंड निर्माण का विरोध : एडवोकेट्स एसोसिएशन ने चीफ जस्टिस को लिखा पत्र- 500 नए चैंबर की रखी मांग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *