जामताड़ा: झूठे मुकदमे के विरोध में BJP का हस्ताक्षर अभियान, राज्यपाल से न्याय की मांग

Jamtara: जिले के कुंडहित में BJP द्वारा जिला अध्यक्ष सुमित शरण सहित 8 भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए गए कथित झूठे मुकदमे...

Health Department negligence
Jamtara: BJP launches signature campaign against false cases

Jamtara: जिले के कुंडहित में BJP द्वारा जिला अध्यक्ष सुमित शरण सहित 8 भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए गए कथित झूठे मुकदमे के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. अभियान में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया तथा हस्ताक्षर कर राज्यपाल से मामले में न्याय की मांग की.

BJP नेताओं ने स्वास्थ्य विभाग पर उठाए सवाल 

BJP नेताओं का आरोप है कि जिले में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण लगातार लोगों की मौत हो रही है. अस्पतालों में समय पर चिकित्सकों की उपलब्धता नहीं होने, एंटी वेनम जैसी आवश्यक दवाओं की कमी के साथ- साथ एंबुलेंस सुविधा में लापरवाही के कारण कई लोगों की जान गई. इन घटनाओं के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग उठाई थी. BJP का कहना है कि इसी विरोध प्रदर्शन के बाद जिला अध्यक्ष सुमित शरण समेत आठ कार्यकर्ताओं पर राजनीतिक द्वेष से प्रेरित होकर झूठा मुकदमा दर्ज किया गया. पार्टी नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताते हुए मुकदमा वापस लेने की मांग की.

अधिकारियों और कर्मियों पर हो सख्त कार्रवाई

कुंडहित में आयोजित हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया. ज्ञापन में मांग की गई है कि जिला अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमा वापस लिया जाए, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा स्वास्थ्य विभाग की कथित लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाए. भाजपा नेताओं ने कहा कि जब तक निर्दोष कार्यकर्ताओं को न्याय नहीं मिलता और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन जारी रखेगी.

ALSO READ: झारखंड हाईकोर्ट परिसर में फुटबॉल ग्राउंड निर्माण का विरोध : एडवोकेट्स एसोसिएशन ने चीफ जस्टिस को लिखा पत्र- 500 नए चैंबर की रखी मांग

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *