दादा की डांट के बाद घर से निकल भागा नाबालिग, परिजन कर रहें खोजबीन 

Bokaro: माराफारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बीएसएल एलएच के स्ट्रीट 7, क्वार्टर नंबर 140 निवासी मुकेश कुमार राय का बड़ा पुत्र 13 वर्षीय...

Bokaro: माराफारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बीएसएल एलएच के स्ट्रीट 7, क्वार्टर नंबर 140 निवासी मुकेश कुमार राय का बड़ा पुत्र 13 वर्षीय सूरज कुमार राय सोमवार से घर नहीं लौटा. परिजन बच्चे की खोजबीन में दिन-रात एक किए हुए हैं. मां-बाप व दादा जी का रो-रो कर बुरा हाल है. काफी खोजबीन के बाद सूरज का पता नहीं मिलने पर माराफारी थाना पुलिस को लिखित सूचना दी गई. 

स्कूल में अनुपस्थित मिला सूरज 

आवेदन पिता मुकेश कुमार राय ने कहा कि 10 मई की रात को घर देर से आने पर सूरज के दादाजी ने फटकार लगाई थी. सुबह वो तैयार होकर निकला. परिजनों को लगा कि वो स्कूल जा रहा है. लेकिन स्कूल की छुट्टी का समय बिताने के बाद भी सूरज के नहीं लौटने पर परिजन उसे खोजने लगे. स्कूल में सूरज के अनुपस्थिति की बात कही गई. इसके बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई.

ALSO READ : निस्वार्थ सेवा को सलाम : अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर सदर अस्पताल में सम्मानित हुईं नर्सें

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *