रांची: ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार हुई थी महिला, मामले में फैसला 24 जुलाई को

Ranchi: ब्राउन शुगर के साथ पकड़ी गयी महिला असमीना परवीन के मामले में अपर न्यायायुक्त शैलेंद्र कुमार की अदालत में सुनवाई हुई....

Ranchi-District-Court

Ranchi: ब्राउन शुगर के साथ पकड़ी गयी महिला असमीना परवीन के मामले में अपर न्यायायुक्त शैलेंद्र कुमार की अदालत में सुनवाई हुई. मामले में बचाव पक्ष और अभियोजन की ओर से सुनवाई पूरी हुई. दोनो ओर की सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने फैसले की तिथि 24 जुलाई को निर्धारित की है. मामले में अभियोजन की ओर से 14 गवाहों की गवाही दर्ज करायी गयी.

क्या है मामला 

मामला 27 अगस्त 2022 का है. इस संबंध में महिला के खिलाफ लोअर बाजार थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. मामले में लोअर बाजार थाना क्षेत्र के युनिहाइट बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर एक महिला द्वारा ब्राउन शुगर बेचने की सूचना लोअर बाजार पुलिस को मिली थी. इस सूचना पर सिटी डीसएपी के प्रभार में साइबर सेल डीएसपी यशोधरा के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान महिला असमीना परवीन के पास छह पुड़िया और 5.3 ग्राम ब्राउन शुगर, 24 हजार रुपये, मोबाइल के साथ उसे गिरफ्तार किया गया था. इस दौरान गिरफ्तार महिला ने महिला पुलिस के साथ बदतमीजी भी की थी. गवाहों ने पुलिस को बताया था कि गुदड़ी चौक निवासी महिला असमीना परवीन का पति एजाज कुरैसी उर्फ बबलू भी ब्राउन शुगर का धंधा करता है, लेकिन मौके से वह गिरफ्तार नहीं हुआ था.

AlsoRead:झारखंड में वन विभाग की सुस्ती बर्दाश्त नहीं, प्राकृतिक संपदा से खिलवाड़ करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : सीएम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *