Simdega: कोलेबिरा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के मुद्दे पर भाजपा ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. रण बहादुर सिंह चौक के समीप भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने महिला आरक्षण पर कांग्रेस के रूख का विरोध किया. मौके पर प्रदर्शनकारियों ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका. प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने महिला आरक्षण के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की. वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को राजनीति एवं अन्य क्षेत्रों में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलना आवश्यक है. यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख अपनाने की मांग की.
यह भी पढ़ें : टैक्स विभाग को मिलेगी नई रफ्तार, 280 वाहनों से मजबूत होगी फील्ड टीम
मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं
इस दौरान कुछ समय के लिए चौक पर माहौल गर्म रहा, हालांकि स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण बनी रही. प्रदर्शनकारियों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने की मांग दोहराई गई. इस मौके पर अशोक इंदवार, चिंतामनी कुमार, जनेश्वर बिल्हौर, दिलेश्वर सिंह, रुपधर सिंह, कृष्णा दास, रणधीर प्रसाद सिंह, रामकृष्ण सिंह, मटन सिंह, लक्ष्मण शर्मा, सरस्वती देवी, राधिका लुकेश्वरी देवी, पुष्पा देवी, कुंती देवी, सुगिया देवी, बलवंती देवी, सावित्री देवी, सुनीता कुमारी, मुन्नी मुंडा, श्यामसुन्दर कैथर, देवशंकर सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें : एक्शन में CMD- 24 घंटे में SLDC को मिले 6 नए इंजीनियर
