Koderma: डोमचांच नगर पंचायत डोमचांच अंतर्गत बाजार रोड में लगभग 18 लाख की लागत से शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा और नगर उपाध्यक्ष आदर्श कुमार पंकज ने संयुक्त रूप से किया. इस मौके पर नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा ने कहा, कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने संवेदक को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करने का निर्देश दिया.

फुटकर विक्रेताओं को होगी काफी सुविधा
उन्होंने कहा कि इस शेड के बन जाने से फुटकर विक्रेताओं को काफी सुविधा होगी. नगर अध्यक्ष ने कहा, कि अब तक सब्जी और फल विक्रेताओं को सड़क किनारे धूप और बारिश में बाजार लगाना पड़ता था, जिससे दुकानदारों और ग्राहकों दोनों को परेशानी होती थी. बाजार शेड बनने के बाद दुकानदारों को बेहतर सुविधा मिलेगी और वे व्यवस्थित तरीके से अपनी दुकानें लगा सकेंगे.
उन्होंने कहा कि बाजार शेड बनने से ग्राहकों को भी सामान खरीदने में सुविधा होगी. साथ ही सड़क पर बाजार लगने के कारण जो जाम की समस्या उत्पन्न होती थी, उससे भी काफी हद तक निजात मिलेगी.
यह भी पढ़ें: बहुमत का दावा फिर खरीद-फरोख्त का डर क्यों?: प्रतुल शाहदेव
