फुटबॉल जगत का नया बादशाह बना स्पेन, अर्जेंटीना को हराकर जीता FIFA वर्ल्ड कप 2026, मेसी का सपना टूटा

NewsWave Desk : अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में स्पेन ने शानदार खेल का...

FIFA वर्ल्ड कप 2026

NewsWave Desk : अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में स्पेन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से शिकस्त दी और फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली. इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही स्पेनिश टीम ने 16 साल के लंबे सूखे को भी खत्म कर दिया है.

एक्स्ट्रा टाइम में हुआ मुकाबले का फैसला

मैच का निर्धारित समय समाप्त होने तक दोनों ही टीमों का डिफेंस मजबूत नजर आया और स्कोर 0-0 की बराबरी पर रहा. इसके बाद मुकाबला एक्स्ट्रा टाइम में गया. जहां मैच का पासा पलट गया. मैच के 106वें मिनट में मैदान पर सब्स्टीट्यूट के तौर पर उतरे फेरान टोरेस ने अर्जेंटीना के डिफेंस को भेदते हुए निर्णायक गोल दाग दिया. टोरेस को यह बेहतरीन पास एक अन्य सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी निको विलियम्स ने मुहैया कराया था. जिस पर उन्होंने कोई गलती नहीं की.

लियोनेल मेसी की आंखों में आए आंसू

गत चैंपियन अर्जेंटीना की कमान संभाल रहे दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी इस मुकाबले में अपनी टीम को लगातार दूसरी बार खिताब नहीं दिला सके. मैच के बाद अर्जेंटीना की हार और मेसी के हाथ से ट्रॉफी फिसलने के कारण दुनिया भर के फैंस मायूस नजर आए, और मैदान पर मेसी का इमोशनल पल भी देखा गया.

टूर्नामेंट का शानदार समापन

वर्ष 2026 के इस महा-मुकाबले में स्पेनिश टीम ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेहतरीन रणनीति और आक्रामक फुटबॉल का नजारा पेश किया. फाइनल में अर्जेंटीना जैसी मजबूत टीम को दबाव में लाकर मैच जीतना स्पेन के युवाओं और अनुभवी खिलाड़ियों के संयुक्त प्रदर्शन की बड़ी मिसाल बन गया है. इस जीत के साथ स्पेन ने वैश्विक फुटबॉल पटल पर एक बार फिर अपना दबदबा साबित कर दिया है.

 

ALSO READ : झारखंड हाईकोर्ट परिसर में फुटबॉल ग्राउंड निर्माण का विरोध : एडवोकेट्स एसोसिएशन ने चीफ जस्टिस को लिखा पत्र- 500 नए चैंबर की रखी मांग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *