Click Here
Click Here

साहिबगंज के बरहरवा को मिलेगा गंदे पानी से छुटकारा, 77.54 करोड़ से चमकेगी जलापूर्ति व्यवस्था

जुडको ने शुरू की धरातल पर काम की तैयारी; घर-घर पहुंचेगा शुद्ध पानी, 5 साल तक मुफ्त रखरखाव करेगी निर्माण कंपनी Ranchi:...

जुडको ने शुरू की धरातल पर काम की तैयारी; घर-घर पहुंचेगा शुद्ध पानी, 5 साल तक मुफ्त रखरखाव करेगी निर्माण कंपनी

Ranchi: झारखंड के साहिबगंज जिले के अंतर्गत आने वाले बरहरवा नगर निकाय क्षेत्र के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है. राज्य सरकार ने बरहरवा शहरी जलापूर्ति योजना को धरातल पर उतारने की कवायद तेज कर दी है. झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (जुडको) ने इसके लिए 77,54,04,250 रुपये का टेंडर जारी कर दिया है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत न केवल आधुनिक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और पाइपलाइन का जाल बिछाया जाएगा, बल्कि काम पूरा होने के बाद अगले 5 वर्षों तक इसके संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी भी संबंधित एजेंसी की होगी.

इस मेगा प्रोजेक्ट से जनता को क्या होगा सीधा फायदा

यह योजना सिर्फ पाइपलाइन बिछाने तक सीमित नहीं है. इसके धरातल पर उतरने से बरहरवा और आसपास के शहरी इलाके को निम्नलिखित बड़े फायदे मिलेंगे. बरहरवा के कई इलाकों में फिलहाल ग्राउंड वाटर पर निर्भरता है, जहां आयरन और फ्लोराइड की समस्या देखने को मिलती है. इस योजना के बाद घर-घर तक ट्रीटेड (शुद्ध) वाटर पहुंचेगा, जिससे जलजनित बीमारियों से मुक्ति मिलेगी.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

इस वाटर सप्लाई स्कीम को भविष्य की आबादी अगले 30 साल की योजना को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जा रहा है, ताकि गर्मियों में होने वाली पानी की किल्लत हमेशा के लिए खत्म हो सके. अक्सर सरकारी योजनाएं बनने के बाद रखरखाव के अभाव में ठप हो जाती हैं. लेकिन इसमें 5 साल का आपरेशन एंड मेनटेंनेंस क्लॉज जोड़ा गया है. यानी पाइप फटने, मोटर खराब होने या सप्लाई रुकने पर जनता को परेशान नहीं होना पड़ेगा; ठेकेदार कंपनी को तुरंत इसे ठीक करना होगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *