चाईबासा: ‘रक्तदान करें, जीवनदान दें’… छह प्रखंडों में जिला प्रशासन की बड़ी पहल

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से “प्रोजेक्ट जागृति–बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम” अभियान के तहत 24 जुलाई 2026 को...

Chaibasa
24 जुलाई को बनें किसी की जिंदगी की उम्मीद

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से “प्रोजेक्ट जागृति–बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम” अभियान के तहत 24 जुलाई 2026 को जिले के छह प्रखंडों में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे. अभियान का उद्देश्य जिले के रक्त भंडार को सुदृढ़ करना, जरूरतमंद मरीजों को समय पर सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराना तथा आमजन में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है.

इन छह स्थानों पर लगेंगे रक्तदान शिविर

जिला प्रशासन के अनुसार रक्तदान शिविर चाईबासा सदर (एमटीसी, सदर अस्पताल परिसर), चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल, बंदगांव, गोइलकेरा, झींकपानी एवं तांतनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित किए जाएंगे.

अधिक से अधिक लोगों से भागीदारी की अपील

जिला प्रशासन ने सभी सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, युवाओं, सरकारी एवं गैर-सरकारी कर्मियों, जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर में भाग लेने की अपील की है. प्रशासन का कहना है कि स्वैच्छिक रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज की जान बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है और यह रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता है.

‘रक्तदान करें, जीवनदान दें’ अभियान से जुड़ने का आह्वान

जिला प्रशासन ने नागरिकों से “रक्तदान करें, जीवनदान दें” के संदेश के साथ इस मानवीय अभियान से जुड़ने तथा 24 जुलाई को अपने निकटतम शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है. प्रशासन ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी गंभीर मरीज, दुर्घटना पीड़ित, प्रसूता अथवा अन्य जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है.

ALSO READ:राष्ट्रीय मुए थाई चैंपियनशिप में हिस्सा लेने दिल्ली रवाना हुई झारखंड की टीम, पदक जीतने का लक्ष्य

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *