खूंटी रथयात्रा में दर्दनाक हादसा: झूले की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक

Ranchi : खूंटी जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. तोरपा में आयोजित भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा मेले...

Tragic accident during Khunti Rath Yatra: Two children died after being hit by a swing, CM Hemant Soren expressed grief.

Ranchi : खूंटी जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. तोरपा में आयोजित भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा मेले के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य बच्चे घायल हो गए. इस हृदय विदारक घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है. इस दर्दनाक हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा दुख व्यक्त किया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए सीएम ने लिखा, “खूंटी जिले के तोरपा में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. मरांग बुरु से दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं.” सीएम सोरेन ने घायलों के स्वास्थ्य को लेकर भी ईश्वर से प्रार्थना की और कहा घटना में घायल बच्चों का समुचित इलाज किया जा रहा है. मरांग बुरु से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

यह भी पढ़ें: झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 41 इंस्पेक्टर का पुलिस मुख्यालय ने किया तबादला, देखें पूरी ट्रांसफर सूची

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *