चाईबासा : पुरानी बस्ती सीढ़ी घाट का होगा जीर्णोद्धार, सीढ़ी और गार्ड वॉल निर्माण की प्रक्रिया शुरू

Chaibasa : 18 जुलाई चक्रधरपुर शहर के पुरानी बस्ती स्थित ऐतिहासिक सीढ़ी घाट का जल्द ही जीर्णोद्धार कराया जाएगा. घाट पर सीढ़ी...

विधायक सुखराम उरांव

Chaibasa : 18 जुलाई चक्रधरपुर शहर के पुरानी बस्ती स्थित ऐतिहासिक सीढ़ी घाट का जल्द ही जीर्णोद्धार कराया जाएगा. घाट पर सीढ़ी और गार्ड वॉल निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस योजना के तहत शनिवार को NREP के कनीय अभियंता ने स्थल का निरीक्षण कर निर्माण कार्य के लिए आवश्यक मापी और प्राक्कलन (एस्टीमेट) तैयार करने की प्रक्रिया प्रारंभ की.

स्थानीय नागरिकों ने कहा कि

स्थानीय वार्ड पार्षद स्वपन कुमार मिश्रा ने बताया कि चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव की अनुशंसा पर यह कार्य जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास (DMFT) मद से कराया जाएगा. निर्माण कार्य पूरा होने के बाद घाट पर आने-जाने वाले लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी. साथ ही बरसात के मौसम में होने वाली कठिनाइयों से भी राहत मिलेगी. स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से घाट के जीर्णोद्धार की मांग की जा रही थी. सीढ़ी और गार्ड वॉल के निर्माण से घाट की सुरक्षा बढ़ेगी और आम लोगों को काफी सुविधा होगी. लोगों ने प्रशासन से निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कर समयबद्ध तरीके से पूरा कराने की मांग की है.

 

Also Read : सेल बोकारो की मांगों पर फंसा पेंच, झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने ठोस दस्तावेजों के साथ मांगा जवाब 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *