गिरिडीह: DC ने किया औचक निरीक्षण, हर पात्र मतदाता तक गणना प्रपत्र पहुंचाने के दिए निर्देश

Giridih: SIR-2026 के तहत गिरिडीह जिले के शहरी क्षेत्रों में मतदाताओं की सुविधा के लिए 18 और 20 जुलाई को विशेष शिविर...

गिरिडीह
DC ने किया औचक निरीक्षण

Giridih: SIR-2026 के तहत गिरिडीह जिले के शहरी क्षेत्रों में मतदाताओं की सुविधा के लिए 18 और 20 जुलाई को विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच बनाकर मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है.

185 मतदान केंद्रों पर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक शिविर

DC रामनिवास यादव के निर्देश पर 32-गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के शहरी इलाकों के 185 मतदान केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विशेष शिविर लगाए गए हैं. शिविरों में मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं तथा उन्हें भरकर वहीं जमा करने की सुविधा भी दी जा रही है.

DC ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

विशेष शिविर के पहले दिन DC रामनिवास यादव ने H.I हाई स्कूल, गिरिडीह और उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बस स्टैंड, गिरिडीह स्थित मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति की समीक्षा की तथा BLO और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरा कार्य पारदर्शिता, गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए.

BLO सुपरवाइजरों को दिए विशेष निर्देश

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने BLO सुपरवाइजरों को निर्देश दिया कि वे शिविर अवधि के दौरान सभी मतदान केंद्रों का लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करें. जहां आवश्यकता हो, वहां अतिरिक्त कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि शिविरों का संचालन सुचारु रूप से हो और मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

ALSO READ: चाईबासा : पुरानी बस्ती सीढ़ी घाट का होगा जीर्णोद्धार, सीढ़ी और गार्ड वॉल निर्माण की प्रक्रिया शुरू

मतदाताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील

DC रामनिवास यादव ने जिले के सभी शहरी क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की कि वे 18 और 20 जुलाई को अपने संबंधित मतदान केंद्र पर आयोजित विशेष शिविर में अवश्य पहुंचें. गणना प्रपत्र प्राप्त कर उसे सावधानीपूर्वक भरें और समय पर जमा करें, ताकि मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतन अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *