रोहित-विराट के भविष्य पर बोले युवराज सिंह, कहा- मैनेजमेंट को करनी चाहिए साफ बात

Newswave Desk: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे से पहले रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो...

रोहित-विराट
रोहित-विराट के भविष्य पर बोले युवराज सिंह, कहा- मैनेजमेंट को करनी चाहिए साफ बात

Newswave Desk: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे से पहले रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि यह मैच रोहित शर्मा का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला हो सकता है. हालांकि, बीसीसीआई सचिव ने इन खबरों को गलत बताया है.

युवराज सिंह ने दी अहम सलाह

इस पूरे मामले पर अब टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने अपनी राय रखी है. उन्होंने कहा कि हेड कोच गौतम गंभीर और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर को रोहित शर्मा और विराट कोहली से साफ तौर पर बात करनी चाहिए. युवराज सिंह का कहना है कि अगर रोहित और विराट अगले साल दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की योजना का हिस्सा हैं, तो उन्हें अभी से इसकी जानकारी दे देनी चाहिए. अगर वे टीम की योजनाओं में नहीं हैं, तो यह बात भी स्पष्ट कर देनी चाहिए.

अनुभव और युवा खिलाड़ियों का संतुलन जरूरी

युवराज ने कहा कि किसी भी टीम में सिर्फ युवा या सिर्फ अनुभवी खिलाड़ियों के भरोसे नहीं चला जा सकता. अच्छी टीम वही होती है, जिसमें अनुभव और युवा खिलाड़ियों का सही संतुलन हो. युवराज सिंह ने कहा कि अगर मैनेजमेंट अपना फैसला खिलाड़ियों को पहले ही बता दे, तो इससे अनिश्चितता खत्म होगी. फैसला चाहे जैसा भी हो, खिलाड़ी इस बात की सराहना करेंगे कि उन्हें स्थिति साफ-साफ बता दी गई.

ALSO READ: देवघर: व्यवसायी के घर बेखौफ चोरों का बड़ा धावा, खिड़की का रॉड उखाड़कर 800 ग्राम सोना, 4.5 किलो चांदी समेत एक करोड़ रूपया के सामान की चोरी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *