BREAKING: झारखंड में दो डीएसपी का ट्रांसफर आर्डर बदला, साइबर अपराध रोकने के लिए हुई नई तैनाती

Ranchi : झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा राज्य पुलिस महकमे में एक नया आदेश जारी किया गया...

Ranchi : झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा राज्य पुलिस महकमे में एक नया आदेश जारी किया गया है. डीजीपी के आदेश के बाद आईजी मानवाधिकार के द्वारा दो प्रोबेशनल डीएसपी के पूर्व में किए गए पदस्थापन को निरस्त करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. यह बदलाव विशेष रूप से रांची और जामताड़ा जिलों में साइबर अपराध की रोकथाम को ध्यान में रखकर किया गया है.

दो डीएसपी का बदला ट्रांफसर ऑर्डर

– डीएसपी प्रदीप कुमार-2 को विभाग की पूर्व अधिसूचना संख्या -2096 के तहत इन्हें डीएसपी साइबर, रांची के पद पर नियुक्त किया गया था. नए आदेश के तहत पुराने फैसले को विलोपित कर दिया गया है. अब इन्हें अगले आदेश तक डीएसपी जैप- 10 होटवार, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है.

– डीएसपी अमित रविदास पूर्व अधिसूचना संख्या-2096 के तहत इन्हें पुलिस उपाधीक्षक, साइबर, जामताड़ा के पद पर तैनात किया गया था. नए आदेश के तहत इनके भी पुराने पदस्थापन को रद्द कर दिया गया है. अब इन्हें अगले आदेश तक डीएसपी आईआरबी-01, जामताड़ा के पद पर पदस्थापित किया गया है. इन्हें भी विशेष तौर पर जामताड़ा जिला में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु प्रतिनियुक्त किया गया है.

ALSO READ: BREAKING- 3 IAS की हुई ट्रांसफर पोस्टिंग ,संदीप सिंह बने उत्पाद आयुक्त

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *