कोडरमा: सावन की दूसरी सोमवारी कांवड़ पदयात्रा को भव्य बनाने की तैयारी, दो मोहनी धाम में बैठक संपन्न

Koderma: सावन की दूसरी सोमवारी पर आयोजित होने वाली कांवड़ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर चंदवारा प्रखंड स्थित दो मोहनी धाम मंदिर...

सावन की दूसरी सोमवारी कांवड़ पदयात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

Koderma: सावन की दूसरी सोमवारी पर आयोजित होने वाली कांवड़ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर चंदवारा प्रखंड स्थित दो मोहनी धाम मंदिर परिसर में आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता आरागरो पंचायत के मुखिया मुंशी यादव ने की, जबकि संचालन योगाचार्या सुषमा सुमन एवं प्रदीप कुमार सुमन ने संयुक्त रूप से किया.

बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित

बैठक में निर्णय लिया गया कि सावन की दूसरी सोमवारी कांवड़ पदयात्रा को इस वर्ष भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप दिया जाएगा. कार्यक्रम की जानकारी क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक शिवभक्त इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकें. आयोजन समिति ने प्रचार-प्रसार को और प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठकें आयोजित करने का भी निर्णय लिया. साथ ही अगली बैठक 28 जुलाई को दोपहर 2 बजे दो मोहनी धाम मंदिर परिसर में आयोजित करने की घोषणा की गई. बैठक में दो मोहनी धाम मंदिर के भगत जी, पूर्व प्रमुख महेंद्र यादव, थाम पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रकाश यादव, पंचायत समिति सदस्य उमाशंकर रविदास, शंभू राणा, राम प्रसाद यादव, प्रकाश ठाकुर, रामउ साव, लक्ष्मण यादव, रामचंद्र साव, बद्री यादव, संतोष पंडित, सुषमा सुमन, प्रदीप कुमार सुमन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे. बैठक में उपस्थित सभी वक्ताओं ने तन-मन-धन से प्रचार-प्रसार करने तथा सावन की दूसरी सोमवारी कांवड़ पदयात्रा को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का संकल्प लिया. बैठक का समापन “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ हुआ.

AlsoRead:14वीं JPSC PT में अनियमितता को लेकर भाजपा ने खोला मोर्चा, 22 जुलाई को JPSC कार्यालय घेरने का ऐलान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *