कोडरमा: नुक्कड़ नाटक से बदलेगी सोच, बाल विवाह और दहेज के खिलाफ अभियान तेज

Koderma: जिला समाज कल्याण शाखा की ओर से जिले के सभी छह प्रखंडों में सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ व्यापक जागरूकता अभियान चलाया...

Koderma
सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जनजागरण, नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश

Koderma: जिला समाज कल्याण शाखा की ओर से जिले के सभी छह प्रखंडों में सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान के तहत बाल विवाह मुक्त झारखंड, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, बाल मजदूरी और डिजिटल साइबर क्राइम जैसे विषयों पर नुक्कड़ नाटक, गीत-संगीत, शपथ ग्रहण और हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया.

सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कार्यक्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना, माहवारी स्वच्छता प्रबंधन और बेटा-बेटी में भेदभाव समाप्त करने जैसे विषयों पर भी जानकारी दी गई. अधिकारियों ने जन्म पूर्व लिंग परीक्षण और दहेज प्रथा को कानूनन अपराध बताते हुए लोगों से इन सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की अपील की.

हेल्पलाइन नंबरों की भी दी जानकारी

अभियान के दौरान महिला हेल्पलाइन 1091, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112 और पुलिस हेल्पलाइन 100 की जानकारी भी लोगों को दी गई.

इन प्रखंडों में हुआ आयोजन

यह जागरूकता अभियान सतगांवा, डोमचांच, मरकच्चो, जयनगर, कोडरमा और चंदवारा प्रखंड के विभिन्न गांवों और बाजारों में आयोजित किया गया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला समाज कल्याण शाखा, सक्षम सवेरा संस्था और कलाकारों की सक्रिय भूमिका रही.

ALSO READ:रांची: बुंडू में AISA का हल्ला बोल, पेपर लीक के खिलाफ निकाला आक्रोश मार्च  

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *