Ranchi: विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक की घटनाओं, परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को AISA (आइसा) की बुंडू इकाई ने आक्रोश मार्च निकाला. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें रखीं.
जंतर-मंतर आंदोलन के समर्थन में मार्च
आइसा ने बताया कि यह मार्च जंतर-मंतर पर वैज्ञानिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और छात्र नेताओं के आंदोलन के समर्थन में आयोजित किया गया. संगठन ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया, जिसकी उसने निंदा की.
पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग
आइसा झारखंड राज्य पार्षद रेशमी मुंडा ने कहा कि विभिन्न पेपर लीक मामलों की जवाबदेही तय करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की आवश्यकता है. उन्होंने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के स्थान पर अधिक पारदर्शी और जवाबदेह परीक्षा व्यवस्था लागू करने तथा छात्रों की मांगों पर सरकार से गंभीरता से विचार करने की मांग की.
बड़ी संख्या में छात्र रहे शामिल
आक्रोश मार्च में संजय मुंडा, कार्तिक प्रमाणिक, शारदा मुंडा, सुमित्रा मुंडा, पूजा मुंडा, जानकी महतो, आकाश, सुलर्भ कुम्हार, नितेश महतो, रंजन महतो, प्रेम, जितेंद्र पातर मुंडा, चैतन महतो, सूरज उरांव, विनय सेठ, राहुल सेठ, लालमोहन मुंडा, प्रफुल्ल प्रमाणिक, अम्लकांत महतो, जगमोहन महतो, गौतम मुंडा, भीष्म महतो, दामोदर प्रजापति, महावीर मुंडा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए.
ALSO READ : झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 41 इंस्पेक्टर का पुलिस मुख्यालय ने किया तबादला, देखें पूरी ट्रांसफर सूची
